Untitled Document
Home About Us News Reviews Directory Games Contact Us
Computer Patrika
Q
U
I
Z

R
E
S
U
L
T

“COMPUTER PATRIKA”
  Rajasthan’s first Hindi IT newspaper    
Untitled Document
   Resources
© Copyright-2008 Computer Patrika

कम्प्यूटरों की सुरक्षा करेगी नई भाषा

घर में उपयोग होने वाले कम्प्यूटरों पर होने वाले साइबर हमलों से सुरक्षा के लिए वैज्ञानिकों ने एक सुरक्षा भाषा विकसित की है।

वैज्ञानिकों ने कम्प्यूटरों के लिए ‘होम सिक्योरिटी डिस्क्रिप्शन लेंग्वेज’ विकसित की है। इसमें घरेलू नेटवर्क सुरक्षा के लिए आवश्यक संकेत होंगे।

विभिन्न कम्पनियां, बैंक और अन्य संगठन इंटरनेट की सुरक्षा को गम्भीरता से लेते हैं और साइबर हमलों से बचाव के लिए अलग से सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भी बनाते हैं। लेकिन घरेलू कम्प्यूटर और छोटे कार्यालयों में रखे कम्प्यूटरों पर साइबर हमले का डर बना रहता है। नई भाषा के विकास के साथ जल्दी ही यह डर समाप्त हो जाएगा।

कोरिया के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम रिसर्च इंस्टीट्यूट (ईटीआरआई) के विशिष्ट कोड विकसित करने वाले जिओन वू किम और उनके साथियों का कहना है कि घरेलू कम्प्यूटरों का इंटरनेट से केवल एक ही जगह से सम्पर्क होता है।

टीम का कहना है, “घरेलू कम्प्यूटरों में जब कोई नई वेबसाइट खोली जाती है तो इस पर घरेलू उपभोक्ता द्वारा तैयार सुरक्षा नियमों को लागू किया जा सकता है।”

E-mail Exclusives : Sign up for exclusive Newsletters from Cpatrika.
E-mail address:  Go  
Untitled Document