|
इंटेल के नए प्रोसेसर

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज कम्पनी इंटेल कॉर्पोरेशन ने उच्च क्षमता वाले ‘इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर सीरीज’ – ‘इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर’ और ‘इंटेल जेआन प्रोसेसर 3400 सीरीज’ डेस्कटॉप और सर्वर प्रोसेसर आज बाजार में उतारे।
इंटेल दक्षिण एशिया के निदेशक (विपणन) प्रकाश बागरी ने बताया कि ‘कोर आई5’ और ‘आई7’ प्रोसेसर के पेश होने से पीसी इस्तेमाल करने वाले लोगों को आसानी होगी। उन्होंने बताया कि चिप्सेट के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए इसके डिजाइन में परिवर्तन किए गए हैं।
कम्पनी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि इंटेल कोर प्रोसेसर उन उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन किए गए हैं जो डिजिटल मीडिया, उत्पादकता, गेमिंग और अन्य उपयोगों में उच्च गुणवत्ता की मांग करते हैं। यह प्रोसेसर नए ‘इंटेल पी55 एक्सप्रेस चिप्सेट’ के साथ उपलब्ध होगा।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि इंटेल एक्सक्लूसिव ‘टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी’ से युक्त यह प्रोसेसर सीसा और हैलोजेन से मुक्त हैं। इसके अलावा ‘कोर आई7 प्रोसेसर’ इंटेल हाइपर थ्रेडिंग टेक्नोलॉजी पर भी चलता करता है। इन विशेषताओं के कारण कम्प्यूटर के उपयोगकर्ताओं को बेहतर प्रदर्शन मिलता है। कम्प्यूटर में इन प्रोसेसर के इस्तेमाल से बिजली की खपत भी कम होती है। |