|
एक अरब लोगों ने डाउनलोड किया ‘फायरफॉक्स’
सैन फ्रांसिस्को। मोजिला फाउंडेशन का कहना है कि एक अरब से अधिक लोगों ने उसके इंटरनेट ब्राउजर ‘फायरफॉक्स’ को डाउनलोड किया है।
समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ के अनुसार फायरफॉक्स एक अन्य प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। इन दिनों फायरफॉक्स माइक्रोसॉफ्ट के इंटरेनट ब्राउजर ‘एक्सप्लोरर’ को चुनौती दे रहा है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार फायरफॉक्स गत 17 महीने में इंटरनेट उपभोक्ताओं को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रहा है। गत वर्ष फाउंडेशन ने 24 घंटों में सबसे अधिक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने का रिकॉर्ड बनाया था। उस वक्त 24 घंटे में फायरफॉक्स के तीसरे संस्करण को 80 लाख बार डाउनलोड किया गया था। |