इंटरनेट की दुनिया की दिग्गज कम्पनी गूगल ने बुधवार को अपना कम्प्यूटर ‘ऑपरेटिंग सिस्टम’ पेश करने की घोषणा की। शुरुआत में इसका इस्तेमाल नोटबुक कम्प्यूटर में किया जा सकेगा।
कम्पनी के नौ माह पुराने ब्राउजर सॉफ्टवेयर पर आधारित ‘गूगल क्रोम ओएस’ अगले वर्ष के मध्य से उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उपलब्ध होगा।
कम्पनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि क्रोम ओएस उपभोक्ताओं को ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में पुनः सोचने पर मजबूर करेगा। उन्हें यह सोचना पड़ेगा कि आखिर एक बेहतर ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता है।
गूगल द्वारा इस उत्पाद को बाजार में लाने की घोषणा से ऑपरेटिंग सिस्टम के क्षेत्र में एकाधिकार रखने वाली कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट के सामने चुनौतियां पैदा होने की सम्भावना है।