Untitled Document
Home About Us News Reviews Directory Games Contact Us
Computer Patrika
Q
U
I
Z

R
E
S
U
L
T

“COMPUTER PATRIKA”
  Rajasthan’s first Hindi IT newspaper    
Untitled Document
   Resources
© Copyright-2008 Computer Patrika

माइकल जैक्सन के नाम पर कम्प्यूटर वायरस

दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की लोकप्रियता और प्रसिद्धि को भुनाने की होड़ में अब लोगों के कम्प्यूमटरों तक वायरस पहुंचाने वाले भी पीछे नहीं रहे। इन दिनों जैक्सन के नाम का एक वायरस लोगों के कम्प्यूटर को ‘करप्ट’ कर रहा है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जैक्सन के नाम का वायरस किसी ई-मेल के जरिए आपके कम्प्यूटर तक पहुंचेगा। उस पर ‘रिमेंबरिंग माइकल जैक्सन’ संदेश होगा।

इस ई-मेल के साथ एक जिप-फाइल होगी, जिसे डाउनलोड करते ही आपका कम्प्यूटर वायरस से संक्रमित हो जाएगा।

सोफोज नाम की कम्प्यूटर कम्पनी के वरिष्ठ तकनीकी सहयोगी ग्राहम क्यूले बताते हैं, “यह ई-मेल ‘सारा माइकलजैक्सन.डॉट कॉम’ साइट के माध्यम से आपके कम्प्यूटर तक पहुंच रहा है। आपको बताया जाता है कि इसमें जैक्सन से जुड़े फोटो और गानों के वीडियो संलग्न हैं लेकिन उन्हें डाउनलोड करते ही आपका कम्प्यूटर खराब होने की स्थिति में पहुंच सकता है।”

E-mail Exclusives : Sign up for exclusive Newsletters from Cpatrika.
E-mail address:  Go  
Untitled Document