Untitled Document
Home About Us News Reviews Directory Games Contact Us
Computer Patrika
Q
U
I
Z

R
E
S
U
L
T

“COMPUTER PATRIKA”
  Rajasthan’s first Hindi IT newspaper    
Untitled Document
   Resources
© Copyright-2008 Computer Patrika

2011 में पेश की जाएगी ‘उड़न कार’

बोस्टन के समीप स्थित एक अमेरिकी कम्पनी ‘टेराफ्यूजी ट्रांजिशन’ वर्ष 2011 तक दोहरे उद्देश्य वाली एक ‘उड़न कार’ लाने की तैयारी में है। शहरी यातायात की भीड़ से बचने के लिए आप इस दो सीटों वाले वाहन से उड़ान भर सकते हैं।

यदि आप सड़क पर कार चलाना चाहते हैं तो सड़क पर उतरने के 30 सेकंड के भीतर ही वाहन के पंख सिमट जाएंगे और यह एक कार में बदल जाएगी।

उड़न कार 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 725 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है। पेट्रोल से चलने वाली इस कार में सड़क पर चलने के लिए एक स्टीयरिंग और उड़ान भरने के लिए प्रोपेलर हैं।

पंखों के सिमटने के बाद कार किसी भी आम कार जितने स्थान में खड़ी की जा सकती है।

कम्पनी ने कहा कि कार की अनुमानित कीमत 2,00,000 डॉलर (करीब एक करोड़ रुपए) होगी। कम्पनी को 60 वाहनों का ऑर्डर पहले ही मिल चुका है।

कम्पनी के मुख्य कार्यकारी और सह संस्थापक कार्ल डिएट्रिच ने कनाडियन टेलीविजन नेटवर्क को बाताया कि वे उड़न कार के पहले ही 28 परीक्षण कर चुके हैं और वे बहुत सफल रहे।

कम्पनी के उपाध्यक्ष रिचर्ड गेर्स ने आईएएनएस से कहा कि इस वाहन का बड़े पैमाने पर उत्पादन सम्भव है लेकिन उसमें कुछ वर्ष लगेंगे।

E-mail Exclusives : Sign up for exclusive Newsletters from Cpatrika.
E-mail address:  Go  
Untitled Document